गीत "नाचो तक- तक धिन "

नाचो तक- तक धिन

जो करना है अभी तू कर ले
काहे तकता अच्छे दिन 
दिन सब अच्छे होते हैं
गर साथ में होता अपना मन
तो नाचो तक- तक धिन
नाचो तक- तक धिन
तो नाचो तक- तक धिन
नाचो तक- तक धिन
काहे रोता किस्मत को
जब हट्टा– कट्टा तेरा तन
चल उठ चल रे मेहनत कर ले
तभी मिलेगा मीठा फल
तो नाचो तक- तक धिन
नाचो तक- तक धिन
 तो नाचो तक- तक धिन
नाचो तक- तक धिन
इधर-उधर तू क्यों है झांके 
अपनी चादर क्यों न नापे
थोड़ा है तो हंस के खाले 
रात ढलेगी होंगे उजाले
तो नाचो तक- तक धिन
नाचो तक- तक धिन
तो नाचो तक- तक धिन
नाचो तक- तक धिन
हिम्मत से तू हाथ मिला ले
चाहे पड़ जायें पांव में छाले 
धीरे-धीरे कोशिश करना 
छंट जायेंगे बादल काले 
तो नाचो तक- तक धिन
नाचो तक- तक धिन
तो नाचो तक- तक धिन
नाचो तक- तक धिन

अर्चना














कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें