गीत "सांवरे संग"





सांवरे संग


सांवरा सांवरा सांवरा सांवरा


सांवरे संग मिल गया मन

छूटे सारे जग के बंधन

सांवरे के गीत ही गाऊं

सांवरे के रंग में रंग जाऊं सांवरे के रंग में रंग जाऊं

सांवरे की धुन में हर दम

झूमे नाचे डोलता तन

सांवरे की आज हो जाऊं

सांवरे के रंग में रंग जाऊं  सांवरे के रंग में रंग जाऊं

सांवरे की प्रीत ऐसी

भूली बिसरी मै तो बेहकी

सांवरे की ही मै कहलाऊँ

सांवरे के रंग में रंग जाऊं  सांवरे के रंग में रंग जाऊं


सांवरा सांवरा सांवरा सांवरा


सांवरे के नैन ऐसे

देते हों पैगाम जैसे

इन दो नैनों में मै खो जाऊं

सांवरे के रंग में रंग जाऊं  सांवरे के रंग में रंग जाऊं

सांवरा चितचोर है

खींचे अपनी ओर है

वो बुलाए मै चली आऊं

सांवरे के रंग में रंग जाऊं  सांवरे के रंग में रंग जाऊं

अर्चना


`

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें