राम आए हैं । भगवान राम पर एक गीत

राम आए हैं । भगवान राम पर एक गीत 

भगवान राम पर एक गीत


 आज है प्रकृति का कण कण  खिला खिला 

आज नाचता पवन है आज झूमती धरा 

राम आए हैं राम आए हैं 

राम आए हैं हमारे राम आए हैं 

राम आए हैं राम आए हैं 

राम आए हैं हमारे प्राण आए हैं 

।।।।।

जिनके इंतज़ार में थी हर लहर हर नदी 

जिनकी एक झलक को बेक़रार हो रहा रवि 

आज मुस्कुराए हैं मुस्कुराएँ हैं 

मुस्कुराएँ हैं आज राम आए हैं 

।।।।।
जिनके इंतज़ार में थी हर दिशा हर घटा 

जिनकी बोली सुनने को पपीहा कब से बावरा 

आज सब गाएँ हैं सब गाएँ 

 सब गाएँ हैं गीत मंगल के देखो  आज  सब गाएँ हैं 

क्यूँकि राम आए हैं  राम आए हैं 

राम आए हैं हमारे प्राण आए हैं 

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें