भजन " मैं तो कन्हैया पे "


मैं तो कन्हैया पे

मैं तो कन्हैया पे वारी जाऊँ
करके बहाना कोई उनसे मिल आऊँ
क्योंकि चितचोर हैं बड़े ही मेरे कन्हैया
बड़े प्यारे लगे हैं मेरे नटखट कन्हैया
बड़े प्यारे लगे हैं मेरे नटखट कन्हैया
जी चाहे मै बांसुरी बन जाऊँ
अधरों पे उनके तो मैं ही सुहाऊँ
क्योंकि बांसुरी बजईया हैं मेरे कन्हैया
क्योंकि बांसुरी बजईया हैं मेरे कन्हैया
बड़े प्यारे लगे हैं मेरे नटखट कन्हैया
बड़े प्यारे लगे हैं मेरे नटखट कन्हैया
जी चाहे मै पैजनिया बन जाऊँ
पैरों की उनके मैं शोभा बढाऊँ
क्योंकि नाचे कन्हैया तो ता-ता-ता-थैया
क्योंकि नाचे कन्हैया तो ता-ता-ता-थैया
बड़े प्यारे लगे हैं मेरे नटखट कन्हैया
बड़े प्यारे लगे हैं मेरे नटखट कन्हैया
जी चाहे मैं दाऊ बन जाऊँ
कान्हा के संग माखन चुराऊँ
क्योंकि खेलते हैं लुक-छुप दोनों ही भईया
क्योंकि खेलते हैं लुक-छुप दोनों ही भईया
बड़े प्यारे लगे हैं मेरे नटखट कन्हैया
बड़े प्यारे लगे हैं मेरे नटखट कन्हैया
जी चाहे मैं राधा बन जाऊँ
मोहन के संग प्रीत मैं निभाऊँ
क्योंकि राधा के प्राण हैं मेरे कन्हैया
क्योंकि राधा के प्राण हैं मेरे कन्हैया
बड़े प्यारे लगे हैं मेरे नटखट कन्हैया
बड़े प्यारे लगे हैं मेरे नटखट कन्हैया
मैं तो कन्हैया पे वारी जाऊँ
करके बहाना कोई उनसे मिल आऊँ
क्योंकि चितचोर हैं बड़े ही मेरे कन्हैया
बड़े प्यारे लगे हैं मेरे नटखट कन्हैया
बड़े प्यारे लगे हैं मेरे नटखट कन्हैया

 

                                                                          अर्चना




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें