माता का भजन "मन में तू रटता ही जा "




मन में तू रटता ही जा 


"प्रस्तुत भजन में मैंने माँ की महिमा का उल्लेख करने की कोशिश की है|"


मन में तू रटता ही जा मईया- मईया
मईया कर देगी खुशियों की छईयां
सांसों से तू जपता जा मईया- मईया
मईया एक दिन पार लगा देगी नईया


जिसने माँ का नाम पुकारा  माँ ने उसको दिया सहारा
जिसने माँ का नाम पुकारा माँ ने उसको दिया सहारा
हाँ दिया सहारा, हाँ दिया सहारा
हाँ दिया सहारा, हाँ दिया सहारा
भवसागर से बचा लिया पकड़  के बइयां
हाँ,भवसागर से बचा लिया पकड़  के बइयां
मईया कर देगी खुशियों की छईयां
मईया एक दिन  पार लगा देगी नईया


भक्तजनों की  देखके पीड़ा मईया झट आ जाती है
भक्तजनों की  देखके पीड़ा मईया झट आ जाती है
आ जाती है आ जाती है
आ जाती है आ जाती है
शत्रु डर के मारे कहते हाय दईया
हाँ,शत्रु डर के मारे कहते हाय दईया
मईया कर देगी खुशियों की छईयां
मईया एक दिन  पार लगा देगी नईया


                                        शिवभजन पढ़ें
                                "आओ भोले बाबा आओ"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें