देश भक्ति पर नया गीत । मेरा देश है महान मेरा देश ही महान रहेगा
मेरा देश है महान
मेरा देश ही महान रहेगा
सभ्यता और संस्कृति की
ये हमेशा एक मिसाल रहेगा
मेरा देश है महान
मेरा देश ही महान रहेगा
सभ्यता और संस्कृति की
ये हमेशा एक मिसाल रहेगा
*****
देखो इसकी शान ऐसी
कश्मीर से कन्यकुमारी
कितने अद्भुत लोग इसके
बोलें बोली प्यारी -प्यारी
ऐसा देश तुमको धूँडे से भी ना मिलेगा
ऐसा देश तुमको धूँडे से भी ना मिलेगा
*****
एक तरफ़ खड़ा हिमालय
कल- कल बहती गंगा न्यारी
महाकुंभ में लगा के डुबकी
पीढ़ियों तक मिले हे मुक्ति
आस्था और धर्म की यहाँ बच्चे सुनते कहानी
आस्था और धर्म की यहाँ बच्चे सुनते कहानी
*****
चाहे कोई दुश्मन आए
या कोई हो महामारी
इसकी एकता के आगे
सब ने रो के हार मानी
मेरे देश का हर इंसा कहता खुद को पहले हिंदुस्तानी
खुद को पहले हिंदुस्तानी
खुद को पहले हिंदुस्तानी
खुद को पहले हिंदुस्तानी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें