आज मचा है कैसा गोकुल में शोर

 

आज मचा है कैसा गोकुल में शोर

आज मचा है कैसा गोकुल में शोर
हाँ गोकुल में शोर
जन्मे हैं आज देखो नंद किशोर 
हाँ ,जन्मे हैं आज देखो नंद किशोर 
।।।।।।।।।
दौड़ दौड़ दौड़ सब 
दौड़ लगायें 
जाए जाए जाए 
नंद बाबा घर जाएँ 
क्या बड़ा और क्या छोटा -२
सब नाच नाच नाच कैसे ख़ुशियाँ मनाएँ 
सब नाच नाच नाच कैसे ख़ुशियाँ मनाएँ 
आज मचा है कैसा गोकुल में शोर
हाँ गोकुल में शोर
जन्मे हैं आज देखो नंद किशोर 
हाँ ,जन्मे हैं आज देखो नंद किशोर 
।।।।।।।।।।।।।।।।।
देख देख देख सब 
कान्हा की छबि प्यारी 
ले रहे ले रहे 
उनकी बलैया सारी 
झूम रही धरती और गाए गगन -२
आज चमक चमक उठा ब्रज का कण- कण 
आज चमक चमक उठा ब्रज का कण -कण 
आज मचा है कैसा गोकुल में शोर
हाँ गोकुल में शोर
जन्मे हैं आज देखो नंद किशोर 
हाँ ,जन्मे हैं आज देखो नंद किशोर 










कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें