दिवाली २


चलो घर को सजाएँ , पुष्प राह में बिछाएँ 

सुंदर दियों से आँगन चमकाएँ 

आओ गाएँ मंगल गान 

 आने वाले हैं श्री राम ,आने वाले हैं श्री राम ,

हो  ,आने वाले हैं श्री राम ,हो आने वाले हैं श्री राम ,


जिसने पुत्र का धर्म निभाया, मर्यादा का को समझाया 

खाके झूठे फल शबरी के ,खाके झूठे फल शबरी के 

प्रेम का पाठ पढ़ाया 

सुनो ऐसे ही हैं श्री राम ,मेरा इनको प्रणाम 

सुनो ऐसे ही हैं श्री राम ,मेरा इनको प्रणाम 


जिसने पति का धर्म निभाया,सीता को रावण से छुड़ाया 

करके वध उस पापी का जिसने ,करके वध उस पापी का जिसने

राम राज्य वापस लाया 

वापस आए हैं श्री राम , शुभ दिन लाए हैं श्री राम 

वापस आए हैं श्री राम , शुभ दिन लाए हैं श्री राम 


तुम भी रट लो एक ही नाम राजा राम राम राम 

फिर ना बिगड़ेगा को कोई काम काम काम 


राजा राम राम राम 

राजा राम राम राम 

राजा राम राम राम 

राजा राम राम राम 







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें