आज खुशी आँखों में छलक आई है

image source:pexels.com


दोस्तों आज की कविता उस पत्नी की मनो स्थिति को बयान कर रही है जिसका फौजी पति दो दिन बाद दुश्मन के चंगुल से वापस घर लौटता है|



"आज खुशी आँखों में छलक आई है "

आज खुशी आँखों में छलक आई है
लगा वापस जिंदगी पाई है
यह मनहूस दो दिन की घड़ी
मैं जानूँ मैंने कैसे बिताई है 


तुम्हारे शौर्य पर मुझे पूरा यकीन था
लेकिन दुश्मन भी बड़ा जालिम था
तुमने इतने समय तक निर्भय रह कर
भारत माँ की फिर से शान बचाई है
आज खुशी आँखों में छलक आई है 


बच्चों को भी मैंने यह समझाया था
तुम्हारा पिता एक द्र्ड पर्वत सा है
सही सलामत वापस आकर तुमने
परिवार की मुस्कुराहट वापस लाई है
आज खुशी आँखों में छलक आई है 


कैसे बताऊँ मैंने वक्त कैसे काटा था
चेहरे पर स्वाभिमान फौजी की पत्नी का था
लेकिन मैं भी इंसान हूँ अंदर से मेरा भी कलेजा काँपा था
शायद माता- पिता की आशिषे तुम्हें वापस ले आई हैं

आज खुशी आँखों में छलक आई है 

आज खुशी आँखों में छलक आई है 

आज खुशी आँखों में छलक आई है 







Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

मौत पर कविता

मौत पर कविता


मौत पर कविता : 

दोस्तों मौत  वो दुखद घटना है जो कि कभी भी, कहीं भी ,किसी को भी  मिल सकती है | पता नहीं के मौत के 
बाद कैसा अनुभव होता है फिर भी इस मौत  से सब ही डरते हैं | यह अमीर- गरीब कुछ भी नहीं समझती 
है इसका जब मन करता है अचानक से चली आती है |  मौत पर कविता ही  हमारी आज की पोस्ट का शीर्षक है |



मौत है ऐसी दुखद घटना 
ना जाने ये कब आ जाए
इसके डर से तो सब जाने 
अच्छों- अच्छों की शामत आए

करे ना  इसकी कोई कल्पना
फिर भी होता इससे मिलना
जिसको होता यकीन जीवन पर
उसको ही यह चाहती छलना

आती है यह रूप बदलकर 
कभी होले से कभी डरा कर 
वख्त कभी भी यह ना देखे
इसकी मनमानी से मुश्किल बचना

ना जाने ये कहाँ ले जाए
अपनों से ये दूर कराये
बहुत बुरी यह लगती हमको 
फिर भी चेन की नींद सुलाये

कड़वा सच सबके जीवन का
एक दिन होता इसको आना
क्योंकि  नए जनम का प्रारम्भ 
मौत के बाद ही लिखा है होना 


मित्रों यदि आपको हमारी यह प्रस्तुति "मौत पर कविता " अच्छी लगे तो हमे comment करें |आप यह भी पढ़ सकते हैं |






पिता और बेटे पर कविता" पिता बेटे की नोक -झोक "


पिता और बेटे पर कविता" पिता बेटे की नोक -झोक ":

पिता और बेटे पर कविता" पिता बेटे की नोक -झोक "
पिता और बेटे पर कविता" पिता बेटे की नोक -झोक "


एक तनाव सा क्यूँ है रहता
पिछली और अगली पीढ़ी में
हर बात का बतंगड़ बनता 
पिछली और अगली पीढ़ी में
बाप सलाह दे बेटा न माने
देता केवल बस ये ताने
s:आप क्या जानो नया जमाना ?
मुझको बड़ी- बड़ी सोसाइटी में जाना
क्या मैं भी पहनू आप की ही हरह 
केवल साल में चार ही जोड़े
हंसी उड़ेगी सब में मेरी 
क्या आप चाहोगे ये सब होने ?
f:पर बेटा तू इतना फिजूल खर्चता 
क्यों नहीं फ्युचर का कुछ सोचता ?
अब अपनी मम्मी पर ही चिल्ला पड़ता 
क्या यह तुझको शोभा देता?
s:पापा आप भी तो हद करते हो 
दोस्तों संग एंजॉयमेंट को 
फिजूल खर्च कहते हो?
रात में थोड़ा लेट हो जाऊँ 
तो फोन कर -कर मुझे तंग करते हो|
f: चल में नहीं आज से फोन करूंगा
पर तुझसे ये वादा लूँगा कि 
ड्रिंक करके तुझे मैं कभी
कार चलाते हुए अब नहीं देखुंगा
तू सीट बेल्ट हमेशा पहन के रखेगा 
ड्राइव करते हुए किसी का फोन भी नहीं सुनेगा
s:ओके डेड्डी अब ऐसा ही होगा 
क्या अब आपके चेहरे पे स्माइल होगा ?
F:हंस कर फिर पापा ने माहोल को बदला
एक हांथ बेटे की कमर पर लगा दिया 
बोले " पिता होना तब तुझे भी पता चलेगा बेटा
          जब तू भी किसी का पापा बनेगा
         कितनी जिम्मेवारी है मुझ पर 
         तुझको भी यह एक दिन एहसास होगा "

मित्रों यदि आपको यह  पोस्ट पिता और बेटे पर कविता" पिता बेटे की नोक -झोक "  अच्छी  लगे तो अपनी राय हमें ज़रूर भेजें |