लॉकडाउन पर हास्यकविता "इंडिया में जब लॉकडाउन लगा"

लॉकडाउन पर हास्यकविता  "इंडिया में जब लॉकडाउन लगा"

दोस्तों आपका स्वागत है हमारे ब्लॉग पर | फ़्रेंड्स आज हम आपको हंसाने के लिए एक लॉकडाउन पर हास्यकविता  "इंडिया में जब लॉकडाउन लगा" लेकर आए हैं उम्मीद करते हैं कि ये आप ज़रूर पसंद करेंगे|

लॉकडाउन पर हास्यकविया "इंडिया में जब लॉकडाउन लगा"

इंडिया में जब लॉकडाउन लगा 
तो एक दम था जैसे सदमा लगा 
अब धीरे- धीरे आदत हो गयी
 सब ने मन बहलाना सीख लिया 
कोई खोया दिन में भी खयाबों में 
कोई डूब गया हो जैसे किताबों में 
आज पड़ोस के अंकल जी ने भी
सिलाई मशीन पर हांथ आजमा लिया
इंडिया में जब लॉकडाउन लगा 
इंडिया में जब लॉकडाउन लगा 
आज भाभी ने फुनवा मिला लिया
दूर की चाची की ननद की पोती का हाल लिया 
बोली थी एक मिनट भर बात कर लूँ 
अब दो घंटा हुआ बात न खतम हुआ 
इंडिया में जब लॉकडाउन लगा 
इंडिया में जब लॉकडाउन लगा 
मम्मी को तो सुनहरा मौका मिला 
पापा को काम पर लगा दिया
घर के एक -एक कोने से
मकड़ी का जाला झड़वा ही लिया
इंडिया में जब लॉकडाउन लगा 
इंडिया में जब लॉकडाउन लगा 
देखा गया  बहुत पतियों पर भी 
बाबरची बनने का भूत चढ़ा
डिश तो घरवालों ने जैसे-तैसे झेली
पर किचन को पूरा उल्टा-पुल्टा किया 
इंडिया में जब लॉकडाउन लगा 
इंडिया में जब लॉकडाउन लगा 
दादीजी का भी लो समय वापस आया  
रामायण,महाभारत का मजा लिया 
कोविड उनको ना हो जाए
सब ने उनका अच्छे से ध्यान रखा 
इंडिया में जब लॉकडाउन लगा 
इंडिया में जब लॉकडाउन लगा
बच्चों को मिली स्कूल से छुट्टियाँ 
हर खेल का मजा घर पर ही लिया 
मैंने भी कई सिक्सअर मार-मार कर 
राम ही जाने कितने सामानों  को तोड़ दिया 
इंडिया में जब लॉकडाउन लगा 
इंडिया में जब लॉकडाउन लगा 



dear friends यदि आपको हमारी यह रचना लॉकडाउन पर हास्यकविता  "इंडिया में जब लॉकडाउन लगा" अच्छी लगे तो आपके विचार हम तक ज़रूर भेजें |



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें